
बिलासपुर,,, राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन अब लोगों तक पहुंच रहा है। जिले का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बिल्हा ब्लॉक के कया गांव में लगाया गया। शिविर का आयोजन गांव के स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के 30 गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।


कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में समस्त विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 310 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 227 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में विधायक कौशिक और कलेक्टर ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
शिविर में मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा लगातार जन हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। उन्हांेने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि सभी अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि जरूरतमंद व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठा सके। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या और जरूरत मांग का समाधान करना है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुख्यालय आने में दिक्कत होती है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी स्टॉल का बारीकी से जायजा लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित
जनसमस्या शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 15 हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक दिया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, 10 को जाति निवास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 हितग्राहियों को, कृषि विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मिनी कीट का वितरण किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को गणवेश का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया।
विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
एक पेड़ मां के नाम रोपे गए पौधे
जनसमस्या निवारण शिविर में स्कूल परिसर में अतिथियों ने पौधे भी लगाए। विधायक श्री कौशिक, कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील सभी से की। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधिका जोगी, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह ठाकुर, सरपंच लव कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकरी मौजूद थे।
–00–
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
