
बिलासपुर,,, शहर में लगातार हो रहे अपराध पुलिस लगी जांच में ऐसे ही मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के प्रार्थी रवि शंकर बरगाह पिता बुधराम बरगाह उम्र 30 वर्ष निवासी लिमतरा पहरी पारा थाना मस्तुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 9/7/24 के रात में आरोपी धन लाल साहू को तालाब में शौच करने से मना करने पर धन लाल साहू अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार टंगिया से प्रार्थी रवि शंकर बरगाह को हत्या करने की नियत से कंधा में जानलेवा हमला करने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपना सामान लेकर ऑटो से भागने की तैयारी में था। जिस पर आरोपी का पीछा करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त टांगिया को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, आरक्षक प्रेम बंजारे, मिथलेश सोनवानी, देव सहाय जायसवाल एवम थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
आरोपी👇
धन लाल ऊर्फ धनी राम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी लिमटरा पहरीपारा थाना मस्तुरी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
