
बिलासपुर,,, पुलिस द्वारा लगातार हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है जिसके तहत विगत दिनो से साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है!

इस अभियान के तहत आज थाना सकरी क्षेत्र के न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज में चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के द्वारा कालेज में पढने वाले मेडिकल छात्र एवं छात्राओ तथा फेकेल्टी टीचर को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई!तथा मेडिकल छात्रो को यह भी समझाईश् दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे, मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए, साईबर की पाठशाला में न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज के डीन राणा वर्गीस, कालेज परिषद के सचित डॉ आर के खेत्रपाल, सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव शुक्ला, सदस्य टिकेश्वर साव एवं डेंटल कालेज से समस्त प्रोफेसर एवं मेडिकल छात्र छात्राए , थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा एवं थाना सकरी स्टाफ उपस्थित रहे कालेज प्रबंधन द्वारा बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साईबर पाठशाला की विशेष सराहना की गई,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
