
बिलासपुर,,,कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कार्यालय पार्श्व में बेतरतीब रूप से संचालित दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा परिसर में खाली पड़े जमीन पर इन्हें व्यवस्थित किया जायेगा। प्लेटफार्म बनाकर उस पर दुकान बनाए जाएंगे।

बिल्डिंग परिसर में सड़क के बीच स्थित विद्युत खम्भों को शिफ्टिंग करने और परिसर में सीसी रोड बनाने को कहा है। महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग मूत्रालय भी बनाने के निर्देश दिए।

संचालित दुकानदारों को सड़कों पर रखे डिस्पले बोर्ड हटाने को कहा है। व्यवस्थापन के लिए जरूरी निर्माण कार्य हो जाने पर प्रवेश द्वार पर वाहनों की रोक के लिए बैरियर भी लगाया जायेगा ताकि अंदर में अव्यवस्था न फैले। उन सभी को नजदीक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन खड़े करना होगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर टाऊन हॉल के एक हिस्से में बन रहे जिला पुरातत्व संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बन जाने से पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सकेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एसडीएम पीयूष तिवारी, नजूल अधिकारी एसएस दुबे, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत सहित नगर निगम के इंजीनियर एवं जोनल अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
