
बिलासपुर,,, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा कल और आज दो दिनों में दर्जनों ग्रामों में दबिश देकर 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टर पकड़ा गया। ये वाहन रेत और खनिजों का अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे। वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की प्रावधानों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है।
खनिकर्म विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार लोफन्दी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी,
निरतू,घुटकू ,मोपका,उसलापुर,
सिरगिट्टी, लावर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। सरकंडा क्षेत्र में 2 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना सरकंडा एवं सेंदरी क्षेत्र मे 1 ट्रेक्टर को पुलिस थाना कोनी मे अभिरक्षा में रखा गया है। रतनपुर क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते जाने पर 05 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर मे अभिरक्षा मे रखा गया है। सिरगिट्टी क्षेत्र में 1 हाईवा एवं 1ट्रेक्टर रेत को पुलिस थाना सिरगिट्टी मे एवं 1गाड़ी ईट (मिट्टी) को खनिज जांच चौकी लांवर में अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास एवं रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 11 वाहन चालकों और मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। खनि अमला द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
