
बिलासपुर,,, 19 जुलाई को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में कम्पनी गार्डन में घूमने जाने के दौरान अभिषेक डहरिया के साथ जान पहचान हुआ था जिससे आपस मे दोस्ती होने पर बातचीत करते थे। बातचीत के दौरान वह शादी करूंगा और तुम्हारी पुत्री को भी अपनाऊंगा बोलकर इसके निवास कपिलनगर सरकण्डा आकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा जिसे शादी करने के लिए कहने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे वह बातचीत करना बंद कर दिया था। 18.जुलाई को अभिषेक डहरिया यदुनंदन नगर तिफरा बुलाया और मारपीट किया तथा दिनांक 19 जुलाई को इसके घर कपिल नगर सरकण्डा आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट किया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को जानकारी दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अभिषेक डहरिया को रिपोर्ट के महज 3 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी👇
अभिषेक डहरिया पिता राजेश डहरिया उम्र 28 वर्ष निवासी देवनगर घुरू थाना सकरी, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा हड़कंप! अदालत से धोखाधड़ी के आरोपों पर अफसरों की भागदौड़ तेज, तहसील से कमिश्नर दफ्तर तक बैठकों का दौर, जिम्मेदारी तय करने की कवायद शुरू…
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
