Fri. Nov 6th, 2026

संजय यादव , संतोष गर्ग, अविनाश सेठी एवं दिनेश सीरिया के अगुवाई में बिलासपुर के शिव भक्तो का जत्था देवघर बैजनाथ धाम जाने के लिए रवाना

बिलासपुर,,,, सावन मास प्रारंभ होने के अवसर पर संजय यादव एवं संतोष गर्ग बोल बम कांवरिया संघ बिलासपुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा धाम देवघर के लिए बिलासपुर का जत्था सुबह 12 बजे बिलासपुर से रवाना हुए! सभी बाबा धाम जाने वाले शिवभक्तों में उत्साह एवं दर्शन की

अभिलाषा के साथ बोल बम की जयकारो से गूंज उठा बिलासपुर रेलवे स्टेशन साथ ही शहर के लोगो के द्वारा शिवभक्तों को फूलमाला पहनाकर हर्षोल्लास के साथ देवघर के लिए रवाना किया गया। बिलासपुर से बोल बम का जत्था ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज बिहार पहुंचकर वहां से कांवर में जल लेकर नंगे पांव 120 किलो मीटर पैदल चलकर कांवर यात्रा करते हुए बाबा की नगरी देवघर पहुँच बाबा भोले नाथ को जल अर्पण करेंगे।

शिव भक्त के जत्था में अनिमेष रजक, सोमी कश्यप, लक्मन नागों, विकाश तिवारी, शिवा पांडेय, अजय यादव,रवि यादव और एवम सैकड़ो में शामिल शिव भक्त शामिल है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed