
बिलासपुर,,,कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य , निगम , पंचायत की संयुक्त बैठक लेकर डायरिया , मलेरिया , डेंगू के रोकथाम हेतु एस डी एम पीयूष तिवारी की अगुवाई में समन्वय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एस डी एम बिलासपुर पीयूष तिवारी के नेतृत्व में बिलासपुर अनुविभाग अंतर्गत बिलासपुर व बेलतरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते हुए डीएचओ डॉ प्रमोद तिवारी,डॉ सौरभ शर्मा के साथ किसान पारा चांटीडीह स्थित शिव कुमार धुरी क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।

क्लीनिक संचालक शिव कुमार धुरी द्वारा एलोपैथी दवाईयां , इंजेक्शन रखने और इलाज करने संबंधी कोई भी सुसंगत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण क्लीनिक को सील किया गया । सेंदरी में पलाश कुमार राय के क्लिनिक में जांच की गई। चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई।
ग्राम सेमरताल में श्री प्रसंजीत मलिक एवं ग्राम सेमरा में दरसराम साहू व पुष्पा साहू के क्लीनिक में जांच की गई।चिकित्सा किए जाने संबंधी कोई भी प्रमाणित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लिनिक सील किए जाने की कार्रवाई की गई। ग्राम देवरीखुर्द में बंगाली क्लीनिक का अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई । सरकंडा इमलीभाटा में अवैध क्लिनिक सील किया गया। वहीं एस डी एम बिलासपुर द्वारा डायरिया प्रभावित ग्राम नेवसा व मदनपुर का निरीक्षण किया गया। गांव में पाइपलाइन को दुरुस्त कर नया पाइपलाइन बिछाने व सतत सर्वे कर डायरिया के रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम के साथ तहसीलदार अतुल वैष्णव , मुकेश देवांगन , शशिभूषण सोनी, शशांक शेखर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार राहुल साहू , नेहा विश्वकर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीम लेकर कार्रवाई पूर्ण किया गया।
पटेल/
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
