
बिलासपुर,,,सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मिनिबस्ती मे दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक के गले मे धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी मिली कि मिनी बस्ती निवासी दो दोस्त राजू पात्रे और मुकेश खांडे दोनों साथ में शराब का सेवन कर रहे थे। जहाँ उनके बीच पुरानी बातों को लेकर आपस मे बहस शुरु हो गयी। बहस धीरे-धीरे विवाद और मारपीट तक जा पंहुचा और मुकेश खांडे ने राजू की जमकर पिटाई कर दी। इससे बौखलाए राजू ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मुकेश के गले पर वार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने मे की। जिसके बाद आरोपी राजू पात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
