
बिलासपुर,,,जिले में रहने वाली एक युवती का परिचय बरेली के युवक से हुआ, जिसने प्यार के नाम पर न केवल युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाये बल्कि इन निजी पलों का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। मनोविज्ञान कहता है कि अधिकांश लड़कियों को बैड बॉय ज्यादा पसंद आते हैं। यही कारण है कि अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं जहां बदमाश किस्म के युवक, युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर उनका लगातार शारीरिक शोषण करते हैं, और फिर कई बार ब्लैकमेल करते हुए उनसे पैसों की भी मांग की जाती हैं ,लेकिन फिर भी ऐसी युवतियां उन्हीं के साथ विवाह करना चाहती है। बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली ऐसी ही एक युवती का कुछ साल पहले मैसूर में बरेली के अमित तिवारी के साथ जान पहचान हुई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। जान पहचान दोस्ती में बदली और फिर यह दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हो गई। कहते हैं इसके बाद अक्सर अमित तिवारी युवती से मिलने बिलासपुर आता।
यहां वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरता, जहां उसकी प्रेमिका उससे मिलने जाती। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें खाई और इसी वायदे के भरोसे युवती ने अपना सब कुछ उसे समर्पित कर दिया। लेकिन अमित तिवारी ने उस युवती के साथ न केवल शारीरिक संबंध बनाए बल्कि इन पलों का वीडियो भी बना लिया। अब इसी वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करते हुए वह युवती से पैसों की भी मांग करने लगा। पिछले एक साल से लगातार बिलासपुर पहुंचकर अमित तिवारी युवती के साथ बिलासपुर के होटल में शारीरिक संबंध बनाता था और किस्तों में उससे पैसे भी ऐंठता था। इसी तरह वह युवती से 5 लाख 22 हजार रुपये ऐंठ चुका था। एक बार फिर अमित तिवारी बिलासपुर पहुंचा और फिर युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया, साथ ही रूपयो की भी मांग की। इस बार भी युवती के कहने पर उसने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस रिश्ते में युवती ने अपना सब कुछ गंवा दिया। धोखेबाज प्रेमी के चक्कर में पड़कर पहले आबरू लुटाई और फिर पैसे भी लुटा दिए। जब पहली बार अमित तिवारी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग की थी, अगर तभी वह पुलिस के पास चली जाती तो कम से कम पैसे तो बच जाते, लेकिन यहां तो दोनों ही हाथ खाली रह गए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27निगम का ‘डबल स्टैंडर्ड’ शो, गरीबों पर बुलडोजर स्पीड, अमीरों पर लीगल ब्रेक; रात नोटिस, सुबह उजाड़, उधर अवैध महल पर पुट्टी-सफेदी जारी! सवाल वही कानून सबके लिए बराबर या रसूख वालों के लिए वीआईपी पास?….
Uncategorized2026.04.27जनआक्रोश सम्मेलन बना “खाली कुर्सी महोत्सव”—नेत्रियां मंच पर, कार्यकर्ता गायब; गुस्से की जगह सन्नाटा गूंजा, फोटो-सेल्फी तक सीमित रहा आयोजन, अंदरूनी खींचतान ने खोली पोल, सवाल वही—जमीन पर कौन, और सिर्फ मंच पर कौन!
Uncategorized2026.04.27ईमानदारी की मिसाल बने सरकंडा पुलिस के हीरो—3 लाख का खजाना नहीं पड़ा भारी, बल्कि मालिक तक पहुंचा ससम्मान; रात की गश्त में मिला बैग, CCTV से खोज निकाला असली हकदार, जनता बोली- ऐसी पुलिस हो तो डर कैसा…
Uncategorized2026.04.26ओवरटेक पर ओवरएक्शन पड़ा भारी! IPS गगन कुमार की सख्ती, तोरवा पुलिस ने दबोचे दोनों दबंग; फॉर्च्यूनर भी जब्त, मारपीट का ‘रोड शो’ बना जेल यात्रा, शहर में गुंडागर्दी पर कड़ा संदेश…
