
बिलासपुर,,, बुधवार की सुबह मंदिर से लौट रही एक महिला को 2 युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में ले लिया और पहने गहनों को उतरवा कर लेकर फरार हो गए। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना पावर हाउस निवासी प्रार्थिया रूपा चावड़ा पति योगेश चावड़ा उम्र 52 वर्ष बुधवार की सुबह पास ही शिव मंदिर पूजा करने गई थी, जो 8 बजे करीब वापस घर लौट रही थी, तभी शारदा मेडिकल स्टोर के पास एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और उनके घर परिवार के बारे में बात करने लगा,
इसी दौरान दूसरा युवक भी पीछे से आया और दोनों
युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया, फिर उनके
गले मे पहने मंगलसूत्र, टॉप्स और अंगूठी को उतरवाकर
पूजा के लोटे में डालकर उन्हें 51 कदम आगे चलने के
लिए बोले, जब प्रार्थिया आगे जाकर वापस देखी तो
दोनों आरोपी लगभग 6 तोले सोने के मंगलसूत्र, कान के
टॉप्स और अंगूठी को लेकर फरार हो गए थे। प्रार्थिया अपने घर पहुँचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की गई! जिस पर पुलिस अपनी जांच में जुट गई है और
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
