
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक हत्या की घटना सामने आई है। प्रार्थिया गुलाब बाई पात्रे ने 19 अगस्त 2024 को थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे सौरभ पात्रे को गंभीर चोटें आई हैं। सौरभ के अनुसार उसे इंद्रपुरी में स्थित एक किराना दुकान के सामने अशोक दास मानिकपुरी और भुवन सोनवानी ने शराब पीने को लेकर गालियां दीं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद सौरभ पात्रे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय
चौधरी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में सउनि विरेन्द्र नेताम, सउनि रमेश ध्रुव, प्र.आर. विरेन्द्र धनकर, आरक्षक केशव मार्को, पवन बंजारे, सज्जू अली, श्याम साहू, रवि शर्मा और विनोद सूर्यवंशी शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
