
बिलासपुर,,, मलेरिया और डायरिया फैलने के बाद शासन ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया था! लेकिन फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से अब भी लोग जान गवा रहे हैं।

कुछ ऐसे ही मामले से एक बार बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में फिर सामने आया है! जहां फिर से एक बार झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक युवक की मौत हुई है।

अब तक छापामार टीम ने चार क्लीनिक को सील किया है जबकि अब तक जिले में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज के चलते 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है! कि अब भी जिले में स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई के बावजूद 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय है।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के नाम चस्पा कर इनसे इलाज नही कराने की सलाह दी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई के बाद झोलाछाप डॉक्टरो की कमी देखी जा रही थी,

लेकिन आज भी ग्रामीण इलाके में उनकी सक्रियता कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग को चुनौती दे रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन पर किस तरह से रोकथाम लगता है और मौत के सिलसिले को रोकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
