
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में दो मुहानी एनीकट के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली ! जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव शिनाख्ती के साथ मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई।
थाना तोरवा क्षेत्र के दो मुहानी एनीकट के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र वासियों ने तत्काल इसकी जानकारी तोरवा पुलिस को दी।जहां मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को देखा तो उन्हें प्रतीत हुआ कि किसी ने इसके सर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर इसे मौत के घाट उतार दिया है! और यहां इसे फेंक दिया गया है! इसी संदेह पर पुलिस ने भी मौके पर जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया और लाश की शिनाख्ती कार्यवाही में जुट गई। पुलिस के द्वारा लाश की शिनाख्ती तो नहीं हो सकी लेकिन एफएसएल टीम के जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल भेजा गया बहरहाल तोरवा पुलिस इस पूरे मामले में खुद संदेह जाहिर कर रही है। क्योंकि मृतक अज्ञात व्यक्ति के सर में चोट के गहरे निशान है। जिससे जाहिर होता है कि अज्ञात व्यक्ति पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर इसे मौत के घाट उतारा है। इसके अलावा व्यक्ति के हाथ में राखी भी बंधे हुए हैं। फिलहाल लाश की शिनाख्ती नही हो सकी है लेकिन मामले में वैधानिक कार्यवाही के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर इस पूरे मामले में कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
