
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा लोहे का धारदार चाकु लहराकर आमजनों को डाराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,, मुखबीर सूचना मिला की जतिया तालाब मिनी बस्ती के पास एक व्यक्ति धारदार चाकु जैसे हथियार लेकर लहराते आम जनता एवं आसपास के आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है! उक्त सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँचे जहाँ एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू दिखाकर लहराते लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडकर हिरासत में लेकर उसे पुछताछ करने अपना नाम पार्थ उर्फ सैम मण्डलोई पिता बंशी लाल उम्र 19 साल निवासी रामा लाईफ सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को विधिवत जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम की प्रशंसा की है।
धारा 25 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी :- 👇
पार्थ उर्फ सैम मंण्डलोई पिता बंशी लाल उम्र 19 साल निवासी रामा लाईफ सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
