Wed. Nov 11th, 2026

भिलाई विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, विधायक को झूठे आरोप में फसाने का लगा रही है आरोप कांग्रेस,,

बिलासपुर,,, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार के द्वारा देवेंद्र यादव के खिलाफ किए जा रहे षड्यंत्र की जानकारी दे रहे हैं इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर में कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया जहां उन्होंने बलौदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में हुई हिंसा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया की नागपुर से जो दो सौ लोग बुलाए गए थे वे कौन थे,उनकी साजिश की क्यों जांच नही हो रही हे।कांग्रेस पार्टी ने कहा की असामाजिक तत्वों की घुसपैठ और प्रशासन की लापरवाही से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।जिसमे भाजपा नेताओं की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस विधायक कटहल श्रीवास्तव ने कहा कि रैली मैं अगर किसी जनप्रतिनिधि को बुलाया जाता है तो वह उसमें शामिल होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उसके द्वारा इस पूरे घटना के लिए लोगों को उकसाया गया हो यह पूरी तरह से प्रशासनिक नाकामी है जिस पर प्रदेश में आक्रोश है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि विदेश पूर्ण नहीं बल्कि सही तथ्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें इस तरह से किसी को परेशान करना उचित नहीं है और इसे लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही सड़कों पर आएगी।

बाईट- अटल श्रीवास्तव, विधायक कोटा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed