
बिलासपुर,,, स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के संक्रमण का अनुकूल मौसम है। स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से हवा में फैलता है। स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों से रोकथाम एवं बचाव के लिए सजग रहने की समझाइश देते हुए पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इससे संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है। ये नम्बर दिन-रात चालू रहेंगे। स्वाइन फ्लू के लक्षण की जरा भी आशंका होने पर इन नम्बरों से संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसकी जांच और उपचार करवाएं।
सिम्स का हेल्प लाईन नम्बर 75874-85907, जिला अस्पताल 07752-480251, अपोलो अस्पताल 97555-50834 और स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। सीएमएचओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण आम सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षणों जैसे होते है। स्वाइन फ्लू का जो वायरस होता है वो मनुष्य के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। फेफड़े धीर-धीरे काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए बताया कि सर्दी-खांसी के मरीजों से बात करते समय मुंह में रूमाल रखें या मास्क का प्रयोग करें। साथ ही बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। जोखिम वाले लोगों से दूरी बनाए रखें और सर्दी-खांसी लक्षणों वाले लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। खांसी या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढकें। पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त आराम करें और तनाव कम रखें, स्वच्छता बनाए रखें नियमित रूप से सतहों और वस्तुओं को साफ करें I यदि आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सा सलाह लें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
Uncategorized2026.06.11एमआईसी में अपना मार्केट पर महाभारत!
किसी की नजर लीज पर, किसी की जमीन पर… सभापति ने खेला नया दांव, बोले- खंडहर हटाओ, नशेबाज भगाओ, यहां दुकान नहीं अब बनेगी दो मंजिला पार्किंग! आगजनी और अव्यवस्था से परेशान कारोबारियों को भी मिली राहत की उम्मीद…
