
बिलासपुर,,, रेलवे पटरी पर हो रही मानवीय दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के आसपास एवं रेलवे परिक्षेत्र में विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है!

इस अभियान के तहत आम जनता को पटरी पर बैठने, सेल्फी लेने और पटरी पार करने जैसी असुरक्षित गतिविधियों से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके तहत आज दिनांक 23 अगस्त 2024 को संरक्षा विभाग के नागरिक सुरक्षा निरीक्षक श्री घनश्याम विश्वकर्मा तथा संरक्षा सलाहकारों द्वारा अमेरी फाटक, कॉड केबिन, चुचुहिया पारा ब्रिज के आसपास बैठे लोगों को पटरी पर नहीं बैठने, सेल्फी नहीं लेने तथा पटरी पार करने के लिए ओवरब्रिज/अंडरब्रिज का उपयोग करने का परामर्श भी दिया गया | इसी प्रकार रायगढ़-ब्रजराजनगर, बिजुरी-अनूपपुर-चिरमिरी सहित सभी सेक्शनों में संरक्षा सलाहकारों द्वारा रेलवे ट्रैक पार न करने के संबंध में समझाइश दी गई |
इसके अलावा सभी स्टेशनों में अनाउंसमेंट के जरिए रेलवे ट्रैक पार न करने के लिए सुरक्षा संदेश, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जागरूकता संदेशों का भी प्रसार नियमित रूप से किया जा रहा है |
रेलवे पटरी पर बैठना या सेल्फी लेना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें लोग पटरी पर बैठकर या पटरी पार करते समय अपनी जान गंवा बैठे हैं। जीवन बहुमूल्य है । आम जनता से आग्रह है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखें। पटरी पर बैठना, सेल्फी लेना, और पटरी पार करने जैसी गतिविधियों से बचें, और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
