आर्म्स,आबकारी,एनडीपीएस संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर,,, पुलिस सार्वजनिक स्थान पर चाकू तलवार लेकर घूमने, लहराने वाले आरोपियों के विरुद् लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार आर्म्स एक्ट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.08.2024 को थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिला की संतोष पेट्रोल पंप कोनी के पास एक व्यक्ति अपने पास एक धारदार हथियार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग को भेज कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिकेत उर्फ बंटू कुर्रे पिता स्व. तेरस लाल उम्र 22 साल साकिन छोटी कोनी कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर का रहना बताया। जो अपने कमर में रखे लोहे का चाकू निकालकर पेश करने पर वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी अनिकेत उर्फ बंटू कुर्रे के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और थाना स्टाफ़ की सराहना की है ।
हथियार लेकर घूमने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
आरोपी 👇
अनिकेत उर्फ बंटू कुर्रे पिता स्व. तेरस लाल उम्र 22 साल साकिन छोटी कोनी कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास कोनी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
