
बिलासपुर,,जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ सट्टा जैसे अवैध कारोबारों को बंद करवाने और सख्ती से कार्रवाई करने के स्पष्ट दिशा निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों में सट्टे का अवैध कारोबार खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है। जिले के सिरगिट्टी थानाक्षेत्र के सिलपहरी गांव में बाकायदा दफ्तर बनाकर अवैध रूप से सट्टा लिखने का काम किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे सिरगिट्टी थानाक्षेत्र में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर सट्टा लिखा जाता है। इस ख़बर में जो तस्वीर आप देख रहे हैं ये सिलपहरी क्षेत्र की तस्वीर है। यहां के एक सटोरिए ने अपने घर के एक कमरे में ही सट्टा लिखता है। सिलपहरी गांव के सरकारी स्कूल के पास में ही सट्टे का ये अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। ग्रामीणों पर तो इसका बुरा असर पड़ ही रहा है साथ में क्षेत्र के बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
सूत्रों की मानें तो सिरगिट्टी पुलिस को भी सटोरिए के इस अवैध कारोबार के बारे में जानकारी है! लेकिन फिर भी उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लगता है कि सटोरियों को सिरगिट्टी पुलिस का ज़रा भी डर नहीं है। इस निडरता की वजह तो सब समझते हैं!
सिलपहरी के सरकारी स्कूल के पास ही सट्टे का ये अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
