
बिलासपुर,,, सरकंडा क्षेत्र में आये दिन अपराध थमने का नाम नही ले रही है! तो वही छोटे भाई के मृत्यु होने की सूचना पर पूरा परिवार गांव में था। इधर चोर सूनेपन का फायदा उठाते हुए सोने की चेन, टॉप्स समेत 1 लाख का सामान ले गए। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर उर्जा पार्क के पास रहने वाले संजय सिंह सिक्युरिटी एजेंसी चलाते हैं। 19 अगस्त को छोटे भाई की मृत्यु की सूचना मिलने पर वे सुबह 11 बजे परिवार समेत जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए। 24 अगस्त को रात 8 बजे घर लौटे, तो देखा कि बाहर लोहे के गेट पर लगा टूटा हुआ है। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। मेन गेट का कुंदा टूटा हुआ था। घर में रखी पांचों आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। लाकर में रखे सोने की दो चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स, डेल कंपनी का लेपटॉप गायब था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
