
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत रतनपुर पुलिस ने नशीली सिरप बेचने और चाकू लेकर लोगों धमकाने वाले 5 युवकों को पकड़ा है। दो आरोपियों से 16 नग कोडीन फास्फेट युक्त सिरफ और तीन लोगों से धारदार चाकू, एक बाइक व मोबाइल जब्त किया गया है।

शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सोनारपारा में युवक तालापारा से नशीली सिरप, नाइट्रा और गांजा लाकर बेच रहा है। तत्काल टीम सोनारपारा पहुंची।
वैभव सोनी और कौशल बघेल को पकड़कर 16 नग कोडीन सिरप जब्त किया। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम सेमरा (भरारी) में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले तीन युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने नाम ओमप्रकाश खरे उम्र 23 वर्ष, छोटू साहू उम्र 23 वर्ष, चेतन ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरा भरारी बताया। तीनों से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
