
बिलासपुर,,, शनिचरी रपटा में उस वक्त हड़कंप मचा गया जब ठान एक युवती ने शनिचरी रपटा पुल से अचानक अरपा नदी में छलांग लगा दी, ये घटना 1 सितंबर रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही हैं।वही रपटा पुल से युवती के कूदने की खबर लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की तो युवती की सहेली ने घटना की जानकारी दी, इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुँच गए है और युवती की तलाश में जुट गए है।

अब तक मिली जानकारी के
अनुसार लापता युवती का नाम साहिला चंद्राकर है जो 19 वर्ष की है,बताया जा रहा है की युवती टिकरापारा मामा भांजा तालाब के पास की रहने वाली है, जिसकी शादी चकरभाठा में सुनील वाधवानी से हुई थी, जो श्रीराम क्लॉथ मार्केट में काम करता है। परिजनों के अनुसार युवती का अपने ससुराल में विवाद चल रहा था जिसकी वजह से ही वह 2 दिन पहले परेशान
होकर अपने मायके आई थी और शाम को वह अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई थी और उसने अचानक नदी में छलांग लगा दिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और परिजन पहुँच गए है और उसकी तलाश कर रहे है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
