
बिलासपुर,,, 26 अगस्त को हुए पुराना बस स्टैंड में केबल टीवी ऑपरेटर राहुल सिंह चौहान की हत्या हुये पूरा एक सप्ताह बीत गया लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पायी। पिछले रविवार रात करीब 10:45 बजे पुराना बस स्टैंड के पास राहुल सिंह चौहान को बोतल फोड़कर गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था। माना जा रहा है कि इस घटना में दो लोग शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों दिखे तो रहे हैं लेकिन तस्वीर स्पष्ट न होने से उनकी जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को पड़कर पूछताछ की लेकिन असली आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। इधर रविवार को सूचना के बाद साइबर सेल की टीम सादी वर्दी में उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंची और इसी हत्या के मामले में सुराग तलाशती रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी उनके कब्जे में होगा। इधर एक सप्ताह बाद भी हत्यारो के ना पकडे जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस के लिए भी यह अनसुलझी गुत्थी चुनौती बनती जा रही है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
