
बिलासपुर,,, जिले के कोटा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को पटैता कोरीपारा गांव में टीकाकरण के बाद दो मासूम बच्चों की जान चली गई. इस घटना के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हडकंंप मच गया है. बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा, “दो बच्चों की मौत हुई है. ऐसा क्यों हुआ, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा.”

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत
बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र अंतर्गत पटैता कोरीपारा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को टीका लगाया गया था. इसके बाद डेढ़ माह बच्चे और 2 दिन के मासूम बच्चे की जान चली गई.
टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत
टीकाकरण के बाद गई दो मासूमों की जान : जानकारी के मुताबिक, कोरीपारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को टीकाकरण किया गया. गांव के 7 बच्चों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगाया गया था, जिसके बाद 2 माह बच्चे और 3 दिन के मासूम की मौत हो गई. इसकी खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग फौरन हरकत में आया और अन्य 5 मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए कोटा सीएचसी में भर्ती किया गया है.
“गांव में शुक्रवार को टीकाकरण हुआ था. उसमें शाम को और आज दोपहर में 2 दिन का और डेढ़ माह का बच्चे की मौत हो गई है. जितने लोगों का वहां टीकाकरण हुआ है, उन सभी को यहां बुलाया गया है. फिलहाल 5 मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC कोटा में भर्ती किया गया है. सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं.” – निखलेश गुप्ता, बीएमओ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा : टीकाकरण के बाद हुई बच्चों की मौत टीके की वजह से ही हुई या कोई दूसरी वजह है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. बीएमओ निखलेश गुप्ता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होने की बात कही है.
पूर्व विधायक ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग : घटना के बाद से बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने इस घटना को संवेदनशील मानते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
