
बिलासपुर,,, शहर में हत्या, लूट, चोरी, चाकूबाजी की वारदात थमने का नाम नही ले रहे है। अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द है कि वह खुलेआम खौफ़नाक घटनाओ को अंजाम देकर पुलिस को खुली चनौती दे रहे है और कानून व्यवस्था का मजाक बना रहे है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहाँ राहुल बंजारे पिता रामचंद्र बंजारे नामक युवक को जतिया तालाब के पास आरोपी प्रथम पार्चे नामक युवक ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से सीना, कमर, पीठ, पैर में चाकू से हमला कर दिया है। जिसे देर रात परिजनों ने उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया है। वही मामले में परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रथम पार्चे के खिलाफ धारा 109-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)- BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
