बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शाम सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। करीब घण्टे भर तक विभिन्न वार्डाे का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा के लिए 02 लिफ्ट जल्द शुरू करने कहा। उन्होंने इलाज कराने आये मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित करने और नए सीसीटीवी कैमरों के लिए प्रस्ताव बनाने कहा। अधीक्षक डॉ. एस के नायक भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अस्पताल में घुम-घुमकर व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने इलाज करा रहे मरीजों से चर्चा की। कुदुदंड से आई श्रीमती सावित्री यादव से मिल रहे इलाज, भोजन के बारे में पूछा । सावित्री बाई ने इलाज और भोजन पर संतुष्टि जताई। बीजा से आई श्रीमती कृष्णा बाई ने भी बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। उन्होंने टॉयलेट में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव बनाने कहा। सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल पैनल रूम बनाने कहा। अस्पताल के पीछे की बिल्डिंग के मरम्मत, पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मर जल्द हटवाने कहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
