
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन मे व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस द्वारा रेत माफिया के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते रात को श्रीमान सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन व पुलिस टीम कोनी बिलासपुर के द्वारा कछार, निरतू, घुटकू के रेत घाट का निरीक्षण किया गया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर 03 हाईवा क्रमांक (01.) CG 10 C 7484 (02.) CG 10 AV 9504 (03.) CG 04 LM 6287 एवं 01 ट्रेक्टर क्रमांक CG10 BT 3576 को अवैध उत्खनन कर परिवहन करना पाए जाने पर मौके से जप्त कर सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया और चारों वाहनों पर माइनिंग विभाग द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन एवं पुलिस स्टाफ की सराहना की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
