
बिलासपुर,,, जिले में आये दिन पुलिस को अपराधियो द्वारा चुनोतियाँ दे रही है! पर नये कानून का किसी भी अपराधों का कोई डर नही लगता वही सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया- खैरा निवासी शुकवारा बाई की जलने की अवस्था में रायपुर डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी, मृतिका के मायके पक्ष ने इस मामले में मृतिका के पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना कर जलाकार मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया जिसमे महिला की मौत जलने से होना बताया है| सीपत थाना प्रभारी ने इस मामले पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही है|

मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया- खैरा निवासी शुकवारा बाई केवट 22 वर्ष की शादी मई में मुकेश केवट के साथ हुई थी, जिसकी शादी के दो माह बाद ही जलने की अवस्था में बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत ईलाज के दौरान हो गई| मृतिका के मायके पक्ष के परिजनों ने दहेज़ प्रताड़ना कर जलाकार मारने का आरोप लगाया था जिसके बाद शुकवारा बाई केवट का मर्ग इंटीमेशन रायपुर के डीकेएस अस्पताल में कराया गया जिसमे शुकवारा बाई की मृत्यु 50 प्रतिशत जलने की वजह पोस्टमार्टम में बताई गई| इस मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है|
सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने इस मामले में कहा कि पीएम रिपोर्ट आ चूका हैं सांथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चुकी ये मामला महिला का हैं जो गंभीर अपराध कि श्रेणी मे आता हैं, इसकी विवेचना उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाएगी किसी को बख्सा नहीं जाएगा दोषी चाहे कोई भी हो |
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
