
बिलासपुर,,, बिलासपुर में मंगलवार को कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र वार्ता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। वही प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया की पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं
सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी हुई है। सरकार माता बहनों को सुरक्षा देने में नाकाम, विफल साबित हुई है।भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की छ ग में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। तब से प्रदेश में लगातार घटनाएं घट रही हैं सरकार अंधेरनगरी चौपट राजा की तरह है अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है
सरकार अपने बदनामी के डर से किसी पर भी एफआईआर कर रही है लिहाजा अब सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है।उन्होंने
स्वास्थ्य व्यवस्था और कोटा में मासूमों के मौत पर कहा की प्रदेश सहित बिलासपुर में स्वास्थ्य महकमा में ये पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां नसबंदी,आंख फोड़वा, गर्भाशय जैसे कांड हुए अब नवजातों की मौत हुई है
सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है
नकली दवाइयां सप्लाई हो रही हैं उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा पर तंज कसते हुए कहा की गृहमंत्री को मेकअप करने से फुर्सत नहीं है
पुलिस केवल वसूली मास्टर बनकर रह गई है।पुलिस थाने वसूली के थाने बन गए हैं पुलिस को एक ही निर्देश है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी मारो।उन्होंने बलौदाबाजार की घटना को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा की
सरकार और विपक्ष दोनों का नर्कों टेस्ट हो कांग्रेस के नेता घटना को लेकर नार्को टेस्ट के लिए तैयारहै
भाजपा सरकार के मंत्री नेता भी कराए अपना नार्को टेस्ट
बलौदाबाजार की घटना सरकार की एक सोची समझी साजिश है

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
