Breaking
13 Sep 2026, Sun

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, आरोपी फरार पुलिस जुटी जांच में,,,

बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हाल ही में घटित दर्दनाक घटना से क्षेत्र को हिला कर रख दिया है! तिफरा बछेरा पारा निवासी राहुल सूर्यवंशी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई ! घटना के अनुसार राहुल सूर्यवंशी सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला तब बछेरा पारा चोक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का निवासी है! शुरू में दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन स्थिति तब गंभीर हो गई जब शुभम साहू ने अचानक चाकू से राहुल सूर्यवंशी पर हमला कर दिया ! इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया ! स्थानीय लोगो ने उसे जल्द से जल्द सिम्स हॉस्पिटल ले जाने का प्रयास किया लेकिन राहुल ने हॉस्पिटल पहुचने से पहले रास्ते मे ही उसकी मृतु हो गई ! हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ! और उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स के मरचुरी मे राखवा दिया ! बताया जा रहा है! कि आरोपी शुभम साहू मोके से फरार है ! सिरगिट्टी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed