
चोरी गए विद्युत तार कीमती 4 लाख 80 हजार रुपए को आरोपियों के कब्जे से किया बरामद। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
बिलासपुर,,, प्रार्थी मनीष अलगमकर पिता श्रीराम अवतार अलगमकर उम्र 44 साल साकिन राजीव विहार राजकिशोर नगर सरकंडा के द्वारा दिनांक 30.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 26.08.2024 के शाम 04:00 बजे से दिनांक 28. 08.2024 के सुबह 08:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा ग्राम छतौना से विद्युत केबल 3 एल्यूमिनियम कन्डकटर तार लम्बाई करीबन 6 किलो मीटर को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया। मुखबीर सूचना एवं टेक्नीकल इनपुट के आधार पर चोरी गये मशरूका को अकलतरा के उक्त आरोपियो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना पाया गया है जिस पर चकरभाठा पुलिस टीम अकलतरा जाकर अज्ञात आरोपी का एवं संदेही मल वाहक वाहन टाटा एम गोल्ड कमांक सीजी 11 बी ई 8772 का पतासाजी किया जो उक्त वाहन अमीर नायक नामक ब्यक्ति का होना पता चलने पर पतासाजी किया गया आस पास के लोग बताये कि उक्त वाहन को कुछ माह पूर्व कबाड़ी मनोज टण्डन के द्वारा खरीदी कर अपने पास रखना जिसका चालक राकेश मनहर है जो ओव्हर ब्रिज के पास मुरलीडीह अकलतरा के पास होने की सूचना पर हमराह स्टाप के ओव्हर ब्रिज के पास मुरलीडीह अकलतरा गया जहां राकेश मनहर मिला जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी विकास साण्डे, गना कुमार जोगी, प्रियाशु मनहर, मनोज टण्डन द्वारा चोरी कर बिकी करना बताए। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये मशरूका विद्युत तार एवं घटना में प्रयुक्त टाटा एस गोल्ड कमांक सीजी 11 बी ई 8772 व घटना में प्रयुक्त प्लास व आरी ब्लेड को विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण के सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए मशरूका बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिल्हा पेश किया गया है।
आरोपी 👇👇
(१) गना कुमार जोगी पिता स्व श्याम लाल जोगी उम्र 38 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
(2) मनोज टण्डन(कबाड़ी) पिता स्वं जगजीवन उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क 11 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जाजगीर चांपा छ.ग. हाल मुकाम ओव्हर ब्रीज के पास मुरलीडीह थाना अकलतरा
(3) राकेश कुमार मनहर पिता अघनु मनहर उम्र 29 वर्ष साकिन दर्रीघाट नीमतरा थाना मस्तुरी जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
(4) विकाश साण्डे पिता सुरेश साण्डे उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
(5) प्रियांशु मनहर पिता दुजराम मनहर उम्र 18 वर्ष 6 माह साकिन ग्राम रागदा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
Uncategorized2026.07.29होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक मृत मिला, मोबाइल पर मिला अंतिम संदेश; तोरवा के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में मची सनसनी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव, सभी पहलुओं से जांच जारी…
Uncategorized2026.07.28बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में भी सर्पदंश मुआवजा कांड का ‘जहर’! नकद नहीं, 50 हजार के हस्ताक्षरित चेक में मांगी रिश्वत, ACB ने आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को रंगे हाथ दबोचा, मुआवजे पर दलाली का नया खेल बेनकाब….
Uncategorized2026.07.28फर्जी नागलोक मुआवजा कांड में कालसर्प योग! बाबू बनाम अफसर की जंग तेज, कोई खुद को बता रहा बेदाग तो कोई गिरफ्तारी पर भड़का, अदालत से धोखाधड़ी के आरोपों के बीच तहसील में पसरा सन्नाटा, आखिर असली दोषी कौन?….
