
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इमली पारा बजरंग कांप्लेक्स के पास गणेश जी की मूर्ति विक्रय कर रहे मूर्तिकार को बदबू आने पर पंडाल के नीचे नाले में अज्ञात युवक की लाश दिखी जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहोल सा बन गया है! आपको बता दे कि बिलासपुर में लगातार हो रहे अपराध बढ़ते जा रहे है! लगातार चाकू बाजी, मादक पदार्थ, महिला संबंधित अपराध होते जा रहे है! बता दे कि 4 सितंबर को तिफरा बछेरा पारा में काम मे जाने के लिए निकला राहुल सुर्यवंशी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी, तो वही 4 सितम्बर को तिफरा से लगे ग्राम परसदा के तालाब में तैरती हुई लाश मिली और आज फिर शहर के बीचोबीच नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई, इससे लगता है कि जिले में अपराधीयो को पुलिस का डर नही जिसके लिए आये दिन ऐसी घटना को अंजाम देते जा रहे है! जिसके बाद वहा मौजूद लोगो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जहा तत्काल सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी गई है। लाश को देखकर यह आशंका लगाया जा रहा है की युवक की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी।
वही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया की नाले में लाश मिली है अज्ञात युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है लाश को बाहर निकाल कर है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
