
बिलासपुर,,, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 03.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास श्रीमति शांति मिश्रा के नाम पर पंजीकृत वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG10 BF 4115 को पवन खत्री निवासी सोनगंगा कालोनी सरकण्डा द्वारा प्रतिमाह 26000/- रू. किराये पर लेकर उक्त कार को आकाश मिश्रा के पास 300000/- रू. में बिक्री कर इसकी सास के खाते में 3 लाख रू. डलवाया तथा उक्त रकम गलती से खाता में डाल देना कहकर किराया राशि काटकर वापस करने के लिए कहने पर 274000/- रू. प्राप्त कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अप.क्र. 25/2024 धारा 420, 406, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी पवन खत्री द्वारा अपने रिस्ते के भाई विक्की उर्फ विजय आहुजा के साथ मिलकर प्रार्थिया के सास के फर्जी फोटो लगाकर एवं फर्जी हस्ताक्षर कर आकाश मिश्रा के पास वाहन को बिक्री करना पाया गया। जिससे आरोपी पवन खत्री को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। प्रकरण के आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी के संबंध में रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम रायपुर भेजा गया। जहां आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा को चंगोरापाठा रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी 👇
विक्की उर्फ विजय आहुजा पिता किशनचंद आहुजा उम्र 35 वर्ष निवासी लालबाग सिंधी कालोनी राजनांदगांव हाल मुकाम चंगोराभाठा रायपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
