
बिलासपुर,,,, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला प्रबंधन समिति की बैठक आज मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 14 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के विषय में चर्चा की गई।

कलेक्टर अवनीश शरण ने अभियान की तैयारियों के विषय में निर्देश दिए। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वछता थीम के अनुरूप अभियान को सफल बनाने व्यापक तैयारियां की जाए और जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। श्री अमित कुमार ने कहा कि कैलेंडर तैयार कर गांवों में गतिविधियों का आयोजन किया जाए और स्वच्छता कैंप लगाए जाएं। बड़े धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने व स्वच्छता ही सेवा अभियान में समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक सहयोग और व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक को जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने भी संबोधित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, उपसंचालक कृषि पीडी हथेश्वर, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक, उपसंचालक पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू, जिला मिशन प्रबंधक रामेंद्र गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
