
बिलासपुर,,, जिले के देवरीखुर्द क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में एक पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चों पर हमला कर दिया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पांच बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पागल कुत्ता पिछले कुछ दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है।
कुत्ता छोटे-छोटे बच्चों को अकेले देखे जाने पर हमला कर देता है। पिछले 72 घंटों के दौरान यह कुत्ता तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को काट चुका है, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को इसका निशाना विशेष रूप से छोटे बच्चों पर बने हैं। पागल कुत्ते के खौफ के चलते देवरीखुर्द के लोग अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले निकलने से रोक रहे हैं। क्षेत्रीय प्रशासन और पुलिस को इस समस्या से निपटने के लिए सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कुत्ते की पहचान और उसे पकड़ने के प्रयास में सफल नहीं हो पाए हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
