
बिलासपुर,,, बिलासपुर में टीकाकरण से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही से बच्चों की जाने गई है,पूर्ण रूप से दोनों बच्चे स्वस्थ थे और वजन भी ठीक था फिर भी टीके के कुछ देर बाद ही उनकी मौत कैसे हो गई,कोटा के पटेता ग्राम में गाँव के लोगो ने सरकारी जाँच समिति पर आक्रोश दिखाया था और सरकार पर लापरवाही का आरोप भी लगा है,कोटा में चाइल्ड स्पेशलिस्ट क्यों नहीं थे,बीएमओ ने भी डॉक्टर नहीं होने की लाचारी बताई थी,सरकार ने नियुक्त डॉक्टरों को बिलासपुर क्यों अटैच कर दिया था,कोई वकाल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं किया और टीके के बाद डॉक्टरों ने उचित इलाज तत्काल क्यों नहीं किया ताकि बच्चों को बचाया जा सके ? सभी सवाल सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेनक़ाब कर रहे है और जनता का रोष सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के प्रति बढ़ता जा रहा है..
जिले में स्वाइन फ्लू से लगातार रोज़ मौत हो रही है,सरकार बीमारियों के प्रति इतनी लापरवाह क्यों हो चुकी है,जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की जवाबदेही बनती है लेकिन बिलासपुर बीमारियों का गढ़ बन गया है चाहे स्वाइन फ्लू हो या फिर डायरिया या फिर मलेरिया या डेंगू हो, सभी बीमारियों में मासूमों की जाने गई है और सरकार की संवेदनशीलता समाप्त हो चुकी है इसलिए विभाग को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है,थाली बजाने से जनता की बीमारियाँ नहीं दूर होने वाली है और बीजेपी की सरकार को ठोस कदम उठाना पड़ेगा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिलासपुर ही क्यों इतना पीड़ित है और गई जानों का हिसाब सरकार को देना होगा..
छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की सरकार ने अभी तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू नहीं किया है,कांग्रेस की सरकार के समय बन कर तैयार नया हॉस्पिटल अभी तक ये सरकार शुरू नहीं कर पायी है और बड़े बड़े दावे करती है,बिलासपुर में घोषित नये AIMS की स्थापना के प्रति डबल इंजन की सरकार बहुत उत्साही नहीं दिख रही है क्यों ? क्या बीजेपी सरकार का मन बदल गया है या फिर दिल्ली में उनकी चल ही नहीं रही है, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने विधानसभा में पूर्व बिलासपुर विधायक की माँग पर बिलासपुर में Aims की स्थापना की घोषणा किया था लेकिन ये सरकार की रुचि दिखाई नहीं देती है क्यों ?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
