Wed. Oct 14th, 2026

गणेश चतुर्थी के दिन भीषण सड़क हादसा, सीपत एनटीपीसी की गाड़ी चलाने आए ड्रायवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस,,,

बिलासपुर,,,, सीपत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन शनिवार को सीपत थाना क्षेत्र के मटेरियल गेट के पास सुबह 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें NTPC सीपत में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय पासवान पिता लालबचन पासवान मध्य प्रदेश के देवरिया जिले के ग्राम ओखरबीनदा भांठा निवासी, 35 वर्षीय व्यक्ति थे।

मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पासवान 3 दिन पहले प्रयागराज से बस के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे थे और NTPC सीपत में ड्राइवर के रूप में काम शुरु किया था। शनिवार सुबह 4 बजे वह साइलो कंपनी के काटा के घर के 100 मीटर दूर सड़क किनारे सोए हुए थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
हादसे की जानकारी काटा घर के एक वर्कर ने NTPC के CISF फोर्स को दी, जिन्होंने तुरंत सीपत थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संजय पासवान का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था, जिससे पुलिस घटना बड़े वाहन से होने का अंदेशा जता रहीं है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed