
रायपुर,,,, राजधानी रायपुर में गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली समाज सेवीका शोभा ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया है। पूरे मामले की जांच कर रही पुरानी बस्ती पुलिस ने पाया की शोभा ठाकुर महिलाओं का खाता खुलवाकर उन खातों को सटोरियों को बेच देती थी, जिसके एवज में उन्हें एक खाते के पीछे 40 हजार रुपए मिलते थे। वहीं सटोरी इन खातों का उपयोग सट्टे की रकम के लेनदेन के लिए करते थे। बताया जा रहा है कि इन खातों में अब तक करीब 15 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी शोभा ठाकुर ने इन खातों को किस उपलब्ध कराया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने समाजसेवी शोभा ठाकुर से उनके फर्जी संस्थान की रसीद जब्त की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 300 महिलाओं के खाते खुलवाए गए हैं। पुलिस को शोभा के पास से 300 महिलाओं से संबंधित रसीद भी मिली है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित शोभा ठाकुर ने स्वयं को समाज सेवी बताकर शहर में अलग-अलग जगह शिविर आयोजित किए। शिविर में आने वाली महिलाओं को रोजगार दिलवाने के नाम पर कर्नाटका बैंक में खाते खुलवाए। जिसके बाद इन खातों की पासबुक, एटीएम सटोरियों को दे दिए।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
