
बिलासपुर,,,, रेलवे प्रशासन द्वारा मंडल के बिलासपुर सहित 09 प्रमुख स्टेशनों में यात्रियों को कम कीमत पर पीने का शीतल पानी उपलब्ध कराने हेतु वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा और किफ़ायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 01 आरपीएफ़ ऑफिस के समीप आज वाटर वेंडिंग मशीन (WVM) सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस प्रकार बिलासपुर स्टेशन वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध करने वाला जोन का पहला स्टेशन बन गया !

ज्ञात हो कि बिलासपुर स्टेशन में 10 वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | जिसमें से 04 मशीन स्थापित किए जा चुके हैं |
वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाली पानी की कीमत स्टेशन पर मिलने वाली अन्य मिनरल वाटर की कीमत से काफी कम है। वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को फिल्टर्ड और स्वच्छ पानी मात्र ₹03 प्रति 300 मिलीलीटर की दर से उपलब्ध है | इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए 500 मिलीलीटर, 1 लीटर 2 लीटर और 05 लीटर की मात्रा में भी पानी किफायती दरों पर उपलब्ध कराया गया है । यात्रियों के पास स्वयं की बोतल लाने का विकल्प भी है, जिससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल रेलवे के पर्यावरण अनुकूल और यात्री केंद्रित सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है। वाटर वेंडिंग मशीनें स्वचालित रूप से कार्य करती हैं जिससे यात्रियों को त्वरित और आसान सेवा प्राप्त होगी । इसकी उपलब्धता से यात्रीगण अब सफर के दौरान उचित मूल्य पर स्वच्छ पेयजल का आनंद ले सकेंगे ।
वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाली शीतल पेयजल की दर इस प्रकार है !
मात्रा बिना कंटेनर कंटेनर सहित
300 मिली 2 रुपए 3 रुपए
500 मिली 3 रुपए 5 रुपए
1 लीटर 5 रुपए 8 रुपए
2 लीटर 8 रुपए 12 रुपए
5 लीटर 20 रुपए 25 रुपए
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…
UncategorizedOctober 14, 2026हाईवे पर हादसा, राहत में लापरवाही! क्रेन गायब, ईंधन नदारद, 1033 हेल्पलाइन भी बेअसर! एनएचएआई ने एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, अब लापरवाही की कीमत चुकाएगी एजेंसी…
UncategorizedOctober 14, 2026गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…

