
बिलासपुर,,, यूपी से मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सिरगिट्टी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेल लाइन के पास एक युवक की लाश गुरुवार को मिली है। जिसकी सूचना पाकर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। जहा पुलिस ने मृतक की पहचान संजय राजपूत के रूप में की है। मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो बीते एक साल से शहर में रहकर मजदूरी का काम करता था। घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान मिले हैं! और मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी हैं! मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। वही मृतक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को उससे मुलाकात हुई थी। लेकिन उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद सीधे गुरुवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
