Fri. Nov 13th, 2026

डायल 112 के पुलिसकर्मी की हैवानियत, मार मार कर सूजा दिया कुल्हा अब न्याय की गुहार लगा रहा युवक,,,

बिलासपुर,,,छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां डायल 112 के पुलिसकर्मी ने एक युवक को पट्टा और लाठी से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक न्याय के लिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। और पुलिसकर्मी के खिलाफ F.I.R दर्ज कराने का गुहार लगा रहा है। मामला किसान परसदा मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार परसदा निवासी सतीश सूर्या पिता स्व: नारायण सूर्या (40 वर्ष) 20 सितंबर को सतीश और परिवारों के बीच घरेलू विवाद हो रहा था। तभी सतीश की मम्मी ने डायल 112 के कॉल किया। जिसके बाद मौके पर डायल 112 पहुंची। जिसके बाद पुलिसकर्मी प्रहलाद ने बिना सोचे समझे पीटने लगे।

पीड़ित सतीश सूर्या का आरोप है कि पुलिसकर्मी प्रहलाद ने बिना किसी वजह से पिटाई कर दी, पीड़ित ने बताया कि 112 में पदस्थ पुलिसकर्मी मना करने के बाद भी मुझे मरता रहा है, लाठी और पट्टे से बुरी तरह से पीटा है, 1 घंटे तक मुझे पर लाठी डंडे बरसाए है। पीड़ित ने कहा कि आप देख सकते है कि किस तरह से मेरे पीछे पिटाई की है। जिसके लेकर मैं आज पुलिस अधीक्षक के पास आया है। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए। और पुलिसकर्मी प्रहलाद के खिलाफ कई कार्रवाई हो।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed