Fri. Nov 13th, 2026

अब सड़को पर घूम रहे असामाजिक तत्वों की खैर नही, रिवरव्यू पर भी पुलिस की जमी नजर,ऑपरेशन प्रहार के तहत सिरगिट्टी एवं सिविल लाइन से 30 लोग गिरफ्तार,,,

बिलासपुर,,, ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत कार्यवाही CSP सिविल लाइन द्वारा थाना सिविल लाइन और सिर गिट्टी थाना क्षेत्रों में की गई पैदल पेट्रोलिंग अब सड़क पर घूम रहे असामाजिक तत्वों की खैर नहीं रिवर व्यू एवं सुनसान इलाको में की गई लगातार कार्यवाही।

शराब दुकानों से कुछ दूरी पर एवं रिवर व्यू पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के योजना अनुसार सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता IPS द्वारा थाना प्रभारी हम हमराह स्टाफ़ के साथ संपूर्ण सिविल लाइन एवं सिरगिट्टी क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। उक्त गश्त एवं चेकिंग के दौरान लगभग 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दोनों थानों में मिलाकर की गई है।

शराब दुकानों के आस पास अचानक सेदबिश देकर असामाजिक तत्वों को भगाया गया है और हाथों में सख़्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या नशाखोरी के सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में अक्षय प्रमोद साबद्र IPS, थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सिर गिट्टी विजय चौधरी एवं उपनिरीक्षक अमृत साहू सहायक उपनिरीक्षक ध्रुव, आरक्षक केशव मार्को, तथा अन्य आरक्षक सकारात्मक रूप से सक्रिय रहे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed