
पूर्व परिचय का लाभ उठाकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1,38,72,005 रू. लेकर किया था धोखाधड़ी
धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही। आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।
बिलासपुर,,,, प्रार्थी बसंत पाण्डेय पिता भागवत प्रसाद पाण्डेय उम्र 58 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी सरकण्डा ने दिनांक 20.09.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पूर्व परिचय कपिल दुबे पिता हेमन्त दुबे के परिवार के साथ था। कपिल दुबे के पिता हेमन्त दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर नगद एवं ऑनलाईन माध्यम से कुल 1,38,72005/- प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने पर 8907000/- रू. वापस करने एवं 4965105 रू. वापस ना कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद आरोपीगण फरार थे और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए बार बार ठिकाना बदल रहे थे। जिनका पता तलाश किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर के आधार पर जानकारी मिला कि आरोपी हेमन्त दुबे नवरात्रि पर्व मनाने अपने सकुनत वापस बिलासपुर आया हुआ है। उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि दिनेश तिवारी के हमराह में टीम भेजकर आरोपी हेमन्त कुमार दुबे को उसके सकुनत कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी 👇
हेमन्त कुमार दुबे पिता स्व. गणेश प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी कतियापारा, जूना बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.15नौकरी से निकाला तो खुला ‘ब्लैकमेलिंग का खेल’ कारोबारी को वीडियो के नाम पर धमकी, सोशल मीडिया पर प्राइवेट क्लिप वायरल कर मचाई खलबली; तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही वीडियो वायरल करने की पूरी कुंडली…
Uncategorized2026.08.1550 से ज्यादा चाकूबाजों के ठिकानों पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! घर-घर पहुंची टीम, हथियार-नशे के सौदागरों की ली खबर, अपराधियों को मिली साफ चेतावनी—अब गड़बड़ की तो सीधे कार्रवाई…
Uncategorized2026.08.15हेमूनगर चौक पर सज गई ताश की महफिल, पुलिस ने फेंक दिया छापा! 750 रुपये के साथ चार जुआरी धराए, ताश की गड्डी भी बनी ‘सबूत…
Uncategorized2026.08.15मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती, पीछे से चोरों ने कर दिया ‘गोल्डन वॉक’! 24 घंटे में पुलिस ने खोल दी चोरी की पोल, 222 ग्राम सोना-239 ग्राम चांदी समेत दो गिरफ्तार…
