Sat. Oct 31st, 2026

प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख, प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर कर दी हत्या….

बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में टिकरीपरा किराए के मकान में रह रही अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दि। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 3 टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास गुल्लू ठाकुर का मकान है जहाँ मुंगेली जिले के अंतर्गत ग्राम ठकरीकापा निवासी नरेंद्र सोनकर उम्र (40) अपने ही गाँव की लड़की लता सोनकर उम्र (35) के साथ अफेयर था जिसे भगाकर टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास किराये के मकान में लेकर रखा हुआ था। अपनी गलफ्रेंड लता सोनकर को किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखा तब वापस घर आकर जब अपनी गलफ्रेंड से पूछताछ किया तब मृतिका द्वारा गोल मोल जवाब दिया। तब गुस्से में आकर नरेंद्र सोनकर ने अपनी गलफ्रेंड का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बताया जा रहा है कि नरेंद्र सोनकर की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है पत्नी और बच्चे ठकरीकापा में उसके घर मे रहती है। घटना की जानकारी मकान मालिक गुल्लू ठाकुर ने तखतपुर पुलिस को दिया। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर आरोपी नरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर थाने ले आए है जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है ! इस घटना के बाद पुलिस ने टिकरीपारा पर स्थित मकान को सील कर दिया है वहीं आगे की जांच में जूट गई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed