
बिलासपुर,,, जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी जिसके शरीर में चोट के निशान के साथ साथ लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया था जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई और आसपास के ग्रामीणों से अज्ञात युवक की पहचान की जानकारी जुटाने लगी,जिसपर मृत युवक की पहचान मल्हार चौकी क्षेत्र के ही ग्राम करियाताल (नेवारी) निवासी युवराज सिंह ठाकुर (बंटी )पिता बिनोद सिंह ठाकुर उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई। जो शुक्रवार रात 8:30 बजे के आसपास अपने पान की दुकान को बंदकर घर से निकला था जिसकी रातभर परिजन तलाश करते रहे जिसकी ग्राम बकरकुदा सरसेनी मटिया रास्ते में नहर के पास झाड़ियों में लाश मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है की युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या कर लाश को छुपाने और पहचान को छुपाने पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया है।वही मौके पर मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान और मल्हार चौकी प्रभारी भावेश शेंडे अपने स्टाफ के साथ पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गए है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
