
बिलासपुर,,,, संभागायुक्त महादेव कावरे ने रात में बिलासपुर तखतपुर रोड सकरी, नेहरू नगर में सड़क पर मवेशी रोकने के लिए जारी अभियान का निरीक्षण किया। अनेक जगह पर मवेशी गाय, भैंस बैठे मिले, जिस पर ज़िला प्रशासन और एसडीएम को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। मवेशी के मालिकों का पता करने या आवारा होने पर एक्शन लेने को कहा।

संभागायुक्त ने सड़क किनारे स्थित व्यावसायिक मालिकों और दुकानदारों की बैठक लेने और जन जागरूकता हेतु पहल करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवारा पशुओं को काऊ कैचर से अधिक से अधिक संख्या में पकड़े एवं अधिक से अधिक रेडियम बेल्ट लगाने की कार्यवाही करें। तहसीलदार सकरी को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापरियों एवं स्थानीय लोगों की बैठक लेकर उन्हें हिदायत दे की वे पशुओं को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर एवं रोड़ में बैठने से रोके

सभी जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी जनसामान्य के सहयोग से पशुओं को होने वाली दुर्घटना से बचाने के लिए उचित कार्यवाही करें।एसडीएम बिलासपुर श्री पीयूष तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
