
बिलासपुर,,, बरसात खत्म होते ही जिले में सड़क मरम्मत का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सड़कों के मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए थे।

उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरूण साव ने भी विगत दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में सड़क मरम्मत के कार्य करने कहा था। निर्देशों के परिपालन में आज शहर के नेहरू चौक से पेण्ड्रीडीह तक बीटी पैच का कार्य शुरू किया गया।

इसी प्रकार जिले की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बारिश के कारण सड़कों में गड्ढ़ेे हो गए थे। इन गड्ढ़ों से लोगों को चलने मे काफी दिक्कत हो रही थी। उपमुख्यमंत्री ने नवंबर माह तक सभी सड़कों की मरम्मत कर चकाचक करने के निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत हो जाने से लोगों को सड़कों पर चलने में काफी सुविधा होगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.14वोट के टाइम नारियल, अब जनता को नाली वाला पानी! युवा कांग्रेस बोली- महापौर पूजा विधानी दो दिन में सुधरो, नहीं तो वार्ड का ‘स्पेशल गंदा पानी’ पिलाकर करेंगे स्वागत…
Uncategorized2026.06.14सांप से ज्यादा जहरीले निकले वकील-डॉक्टर! बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, जहरखुरानी मौतों को बना दिया नागदंश, करोड़ों डकारने वाले रैकेट पर FIR की तैयारी…
Uncategorized2026.06.14समझौते का ‘प्रेशर’ पड़ा भारी! दुष्कर्म केस में घिरे सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह पर फिर गरजा सिस्टम, पहले हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अब एसएसपी जांच के आदेश से मचा हड़कंप, लोगों ने कहा- “कानून नहीं, खुद की चलाते हैं साहब…
Uncategorized2026.06.14दरवाजा खुला रह गया, चोरों ने समझा खजाना मिलेगा! लेकिन हाथ लगी जंग लगी मसाला मशीन और कबाड़ से भरे कार्टून। CCTV में कैद हुए ‘कबाड़ी चोर’, पीड़ित बोला— “इतना भी कीमती नहीं था कि थाने दौड़ता…
