
बिलासपुर,,, अराज्य शासन द्वारा जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये है। शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी मुस्तैदी और सजगता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब स्कूलों में भी शिविर लगाकर स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने स्कूलों में शिविर 25 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे।


उल्लेखनीय है कि आज शिविर की शुरुआत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला सरकण्डा और सेजेस बालक स्कूल सरकण्डा से हुई । आज इन स्कूलों मे लगभग 400 बच्चों का आयुष्मन कार्ड बनाया गया। स्कूली बच्चों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्कूल में ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। कन्या शाला की नवमीं कक्षा की छात्रा प्रगति साहू, अंशिका साहू, काजल यादव, हंसिका देशमुख ने जिला प्रशासन द्वारा किये गये इस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शासन द्वारा उपचार के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था लोगों को राहत देने वाली है। सभी ने एक स्वर में इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
18 को इन स्कूलों में लगेगा शिविर-
आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिंगराजपारा पहंुचेगी। सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

इसी प्रकार 21 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट बहुउद्देशीय विद्यालय चिंगराजपारा और शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय, 22 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर और शासकीय हाईस्कूल सिंधी कॉलोनी, 23 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तारबहार और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर, 24 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई एवं 25 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लिंगियाडीह में स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
