
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर शहर के घुरू अमेरी से लेकर यदुनंदन नगर तिफरा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 16 करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा गया है।


रोड के पूर्ण हो जाने पर मंगला, तखतपुर सहित शहर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को फायदा मिलेगा। इससे मुख्य रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। सड़क की लम्बाई 3.5 किलोमीटर होगी और 7 मीटर चौड़ा पक्का सड़क बनेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सड़क कीे एलाईनमेन्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एलाईनमेन्ट ऐसा हो कि ज्यादा लोगों को विस्थापित करने की जरूरत न पड़े।

सड़क निर्माण की सीमा में आने वाले प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। कलेक्टर ने तहसीलदार को रोड चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले लोगों का सर्वे कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, तहसीलदार अश्विनी कंवर, पीडब्ल्यूडी के ईई वीएनके शास्त्री सहित निगम जोन कमिश्नर भी निरीक्षण में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
